एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने सुनी आमजन की शिकायतें

नारनौल, 20 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सोमवार व बृहस्पतिवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में कल एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने लघु सचिवालय में आमजन की शिकायत सुनी। इस मौके पर कुल 86 शिकायतें आई जिनमें अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया।
एसडीएम ने आमजन की शिकायत सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये शिविर आम जनता को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। इन शिविरों में आमजन की आने वाली हर शिकायत की जांच कर मौके पर ही समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल जनता की हर तरह की समस्या के समाधान करवाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top