ततिमा और आधुनिक रिकॉर्ड रूम पर फोकस करने के निर्देश
नारनौल, 19 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
प्रदेश में राजस्व मामलों की समीक्षा में राजस्व मामलों के प्रबंधन और डिजिटाइजेशन पर सरकार का विशेष फोकस है। ऐसे में अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि वे ततिमा अपडेशन पर फोकस करें। यह निर्देश उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने आज हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वित्तीय आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक के बाद अधिकारियों को दिए।
डीसी ने बताया कि जिला में बड़े पैमाने पर मैपिंग कार्यक्रम के तहत ततिमा अपडेट और आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया की ततिमा अपडेशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हो रही है।
बैठक में महेंद्रगढ़ जिले में रोवर का उपयोग करके सीमांकन दरों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
#newsharyana
