आरपीएस में ‘तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर एक राष्ट्रीय मुहिम’ के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आरपीएस के बच्चों ने निकाली तम्बाकू मुक्त जागरूकता रैली

स्वस्थ समाज के निर्माण में बदलाव का अहम विद्यार्थी बने अहम हिस्सा: डॉ. पवित्रा राव

तंबाकू के हानिकारक प्रभावों की जानकारी देने वाले पोस्टर शैक्षणिक संस्थान व प्रमुख स्थानों पर पर हो प्रदर्शित: एसएचओ पवन कुमार

महेंद्रगढ़, 22अगस्त (शैलेन्द्र सिंह)।

आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद में तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर स्कूल की चुनौती एक राष्ट्रीय मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की भागीदारी जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव व थाना शहर प्रबंधक पवन कुमार व विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम मैं डिवीजन कमांडर टेक चंद यादव मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक शर्मा एवं संदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस मौके पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और समुदाय में तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को स्वस्थ समाज के निर्माण में बदलाव का अहम हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर एसएचओ पवन कुमार ने बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी देने वाले पोस्टर शैक्षणिक संस्थान व प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि तंबाकू मुक्त अभियान को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव के दिशा निर्देशानुसार जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता तथा स्लोगन, कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। झाड़ली ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में तंबाकू का प्रयोग ना करें, तंबाकू एक किस्म से जहर है इससे कैंसर जैसी भयानक बीमारियां पैदा होती है जो जानलेवा होती है । तंबाकू चबाने से मुंह में कैंसर ,लेंस में कैंसर हो जाता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया है वे सभी इस अभियान से जुड़कर अपने परिवार, आसपास के नौजवानों को भी जागरूक करें और शिक्षा विभाग व प्रशासन का साथ दें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ती की जाएगी जिससे शिक्षा विभाग व प्रशासन द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को छात्र-छात्राओं को अवगत कराएंगे।नेशनल लेवल पर मिलेंगे नकद इनाम

नेशनल लेवल पर मिलेंगे नकद इनाम

इस कार्यक्रम के तहत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं पहले स्कूल स्तर पर, फिर खंड स्तर व बाद में जिला स्तर पर होगी। इसके बाद राज्य स्तरीय और नेशनल लेवल की प्रतियोगिता होगी जिसमें हजारों रुपए के नकद इनाम दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं व विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने तंबाकू के प्रति शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर इस अवसर पर रेड क्रॉस काउंसलर विजय कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

    #newsharyana

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top