महेंद्रगढ़, 22 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
गांव लावन में बाबा श्री मेहरवाली मंदिर कमेटी व ग्रामवासियों के सहयोग से 23 अगस्त (शनिवार) को दूसरा विशाल मेला धूमधाम से आयोजित होगा।
मेले में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, कुश्ती, रस्साकसी समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स दौड़ सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जबकि ओपन कबड्डी व कुश्ती विजेता टीमों को 51 हजार व 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
सुबह 9 बजे से भंडारा और 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें सुरेश निदानिया, कर्मपाल शर्मा, मंजू शर्मा व अन्य कलाकार बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
मुख्य अतिथि सांसद चौधरी धर्मबीर, विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. रामबिलास शर्मा, राव दान सिंह, राव बहादुर सिंह, डॉ. मनीष यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। मेले में निःशुल्क चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
#newsharyana
