आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन की बैठक, उपमंडल अभियंता पर गंभीर आरोप

महेंद्रगढ़, 22 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन (रजिस्ट्रेशन नंबर 681) की बैठक आज यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौली ने की। बैठक में उपमंडल अभियंता (उपमंडल-4) जिया राम की कार्यशैली को कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया गया।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 6 फरवरी को हुई बैठक में दिए गए प्रस्तावों, 30 मई व 21 जुलाई को कार्यकारी अभियंता के साथ हुई वार्ताओं में उपमंडल अभियंता द्वारा एक सप्ताह के भीतर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई। उल्टा कर्मचारियों को बिना वजह ड्यूटी में लापरवाही बताकर पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है।

यूनियन ने कहा कि वह गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखता है और बातचीत से समस्याओं का समाधान चाहता है। लेकिन यदि 28 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो 29 अगस्त को उपमंडल अभियंता के कार्यालय का घेराव और रोष प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उपमंडल अभियंता व उनके कनिष्ठ अभियंताओं की होगी।

मुख्य मांगें:

देवास जालघर पर नियमित कर्मचारी की नियुक्ति।

पिछले 3 साल से कार्यालय के मैन बूस्टर में भरते पानी की समस्या का समाधान।

STP बका पर ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से नियमित नियुक्ति न कर वेतन हड़पने का आरोप।

सहार के सभी जालघरों पर कुर्सी और सिक्योरिटी लाइट की व्यवस्था।

कर्मचारी कॉलोनी में गिरी हुई बूस्टर की दीवार का पुनर्निर्माण।

महायचन मोहल्ला व कार्यालय बूस्टर पर नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति।

मैन डिस्पोजल नंबर 12 और कार्यालय बूस्टर पर शौचालय का निर्माण।

बैठक में जिला प्रधान रविंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र, ब्रांच अध्यक्ष रमेश बेरी, उप प्रधान सुनील पाली, सचिव कुलदीप माजरा, खजांची यशपाल सहित वेद प्रकाश, रामकुमार, परविंदर, जयप्रकाश बावनिया, राहुल, दिनेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top