महेंद्रगढ़, 22 अगस्त (परमजीत सिंह/कुणाल सिंह)।
महेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को जागरुक किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए विद्यालय के हेडमास्टर रमेश कुमार झा ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन मोहन कौशिक जी के द्वारा प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस दौरान उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की तथा बच्चों को जागरुक करने हेतु कविताएँ प्रस्तुत कीं साथ ही उन्होंने नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने नशे से मुक्त रहने एवं इसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। रमेश कुमार झा ने मदन मोहन कौशिक का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।
#newsharyana
