महेंद्रगढ़ शहर की कर्मचारी कॉलोनी में मिला 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव

महेंद्रगढ़, 22 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

महेंद्रगढ़ शहर के एक (75) वर्षीय बुजुर्ग का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला जिसे आवारा कुत्तों ने काट रखा था। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण मित्तल निवासी सर्राफा बाजार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति शहर मैं कर्मचारी कॉलोनी के नजदीक एक खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसे महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल पहुंचा जहा चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि लक्ष्मी नारायण मानसिक रूप से बीमार थे और अक्सर बिना बताए घर से कई बार चले जाते थे। इसी तरह बीते 19 अगस्त को भी वह घर से अचानक लापता हो गए थे, जिसकी सूचना 20 अगस्त को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

21 अगस्त को कर्मचारी कॉलोनी के पीछे एक खाली प्लॉट में लगी लंबी घास के बीच उनका शव मिला। शव के चेहरे पर कुत्तों द्वारा काटे गए कुछ निशान भी मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में भिजवाया और शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया।
क्या कहते हैं मृतक के परिजन
मृतक के भतीजे योगेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा की मृत्यु बुढ़ापे और मानसिक बीमारी के कारण हुई है। परिवार ने किसी पर भी संदेह नहीं है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top