हरियाणा में प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलों का खेल कैलेंडर जारी

8 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक 22 जिलों में होंगी 30 खेलों की प्रतियोगिताएं

चंडीगढ़ ,22 अगस्त (स्टेट हैड, परमजीत सिंह)।

हरियाणा प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलों का संशोधित खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 8 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक राज्य के 22 जिलों में 30 खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में लड़कों और लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग शामिल होंगे।

अंडर-11 प्राइमरी गेम्स रोहतक में

रोहतक जिले में राज्य स्तरीय अंडर-11 प्राइमरी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 25 अगस्त तक हरियाणा के सभी 22 जिलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय खेलों के लिए होगा चयन

इन स्टेट गेम्स से नेशनल स्कूली खेलों के लिए प्रदेश टीम का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। हजारों खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेकर अपना दमखम दिखाएंगे।

शामिल होंगे ये 30 खेल

शतरंज, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाल, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग, सॉफ्टबाल और योगासन।

किन जिलों को मिली है मेजबानी

संशोधित कैलेंडर के अनुसार विभिन्न जिलों को अलग-अलग खेलों की मेजबानी दी गई है –

चरखी दादरी – शतरंज, बॉक्सिंग

पानीपत – फुटबाल, कबड्डी, रेसलिंग

फरीदाबाद – तीरंदाजी, एथलेटिक्स (गर्ल्स), फेंसिंग, बैडमिंटन (बॉयज)

फतेहाबाद – टेबल टेनिस, हॉकी (गर्ल्स), ताइक्वांडो (बॉयज)

जींद – हैंडबाल (गर्ल्स), खो-खो

यमुनानगर – वेटलिफ्टिंग (गर्ल्स), लॉन टेनिस (बॉयज)

पंचकूला – क्रिकेट (गर्ल्स), बेसबाल (गर्ल्स)

रेवाड़ी – फेंसिंग (अंडर 17), योगासन

कुरुक्षेत्र – फुटबाल (गर्ल्स), वॉलीबॉल (गर्ल्स), जूडो

सोनीपत – रेसलिंग (गर्ल्स), ताइक्वांडो (गर्ल्स), सॉफ्टबाल (बॉयज), बॉक्सिंग (बॉयज)

गुरुग्राम – नेटबाल (बॉयज)

झज्जर – स्वीमिंग (बॉयज), लॉन टेनिस (गर्ल्स)

करनाल – हैंडबाल (बॉयज), वॉलीबॉल (बॉयज), साइक्लिंग

रोहतक – हॉकी (बॉयज), स्केटिंग, बेसबाल

सिरसा – नेटबाल (गर्ल्स), शूटिंग, सॉफ्टबाल (गर्ल्स)

कैथल – कराटे, जूडो (अंडर-19), क्रिकेट (अंडर-17)

मेवात – वेटलिफ्टिंग (अंडर-19 बॉयज व गर्ल्स)

अंबाला – जिम्नास्टिक, तैराकी, बेसबाल

खास बातें

प्रतियोगिताएं 8 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2025 तक चलेंगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाई जाएंगी।

चयनित खिलाड़ियों की नेशनल लेवल की टीम बनाई जाएगी।

प्रतियोगिताओं की पूरी जानकारी वेबसाइट www.Indianchess.org पर उपलब्ध होगी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top