लगातार चौथी बार स्वर्णकार समाज के प्रधान बने लक्खीराम सोनी

महेंद्रगढ़, 24 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ की बैठक भगवान दास कॉम्प्लेक्स सर्राफा बाजार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान लक्खीराम सोनी ने की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2024-25 की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान अक्टूबर माह में बड़े स्तर पर श्री अजमीढ़ जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष रवि शंकर वर्मा (रवि ज्वैलर्स) ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन विष्णु सोनी सहित सभी सदस्यों ने किया। तय किया गया कि यह आयोजन सोनी समाज की धर्मशाला में होगा।

कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में पूरणमल वर्मा व देवेंद्र सोनी ने पुनः प्रधान पद के लिए लक्खीराम सोनी का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन हंसराज सोनी और अश्विनी सोनी ने किया। सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन देकर उन्हें लगातार चौथी बार प्रधान चुन लिया। संघ के प्रवक्ता राजू सोनी और सतीश सोनी ने मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

लक्खीराम सोनी ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि वह विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास जारी रखेंगे। ज्ञात रहे कि 22 अगस्त 2017 को उन्हें पहली बार प्रधान नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में समाज ने एक भव्य धर्मशाला का निर्माण भी किया है।

इस अवसर पर लक्खीराम सोनी ने 2 लाख रुपये, विष्णु सोनी ने 1 लाख रुपये, ओमप्रकाश आष्ट व पूरणमल महेंद्रगढ़, हीरालाल सुहासड़ा, नरेंद्र झगड़ौली, सुनील बसई, नरेश झगड़ौली, अश्विनी सोनी महेंद्रगढ़, देवीदत्त सोनी, हंसराज सोनी, देवेंद्र सोनी, सुनील सोनी (कपड़े वाले), सोनू बराडिया, दीपचंद सुन्दरह, रतनलाल ठेकेदार, भानाराम सोनी बेवल, कैलाश चंद बवानिया सहित अनेक सदस्यों ने 21,000 रुपये देकर फाउंडर मेम्बरशिप ली। वहीं सुनील सोनी उर्फ छोटेलाल ने 11,000 रुपये का सहयोग दिया।

लक्खीराम सोनी स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए भी समाज की सेवा कर रहे हैं।

सभा में राजेंद्र प्रसाद नंबरदार झगड़ौली, पीड़ी सोनी महेंद्रगढ़, सुरेंद्र नंबरदार खेड़ी, कैलाश चंद बावनिया, कैलाश सेक्टरी साहब, सीताराम सोहली, कुकू सोनी, ईश्वर महेंद्रगढ़, मनोज सोनी, रविकांत सोनी, अमित सोनी, उदय सोनी धनौंदा, हनुमान मराठा, दत्ता मराठा, सोनू सरजू मराठा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top