महेंद्रगढ़, 24 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2107 की जिला महेंद्रगढ़ इकाई की कार्यकारिणी आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल की अध्यक्षता में भंग कर सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिससे संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सकेगी।
यह है नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी :
जिला प्रधान: विक्रम सिंह जांगड़ा (नारनौल), जिला उप प्रधान: अशोक कुमार लोहमरोड (महेंद्रगढ़), जिला सचिव: पवन कुमार (कनीना), कोषाध्यक्ष: कर्मवीर (नारनौल), सह-कोषाध्यक्ष: संतोष कुमारी (नारनौल), जिला प्रचार मंत्री: सुरेंद्र कुमार (नांगल चौधरी), जिला कार्यकारिणी सदस्य: छाजू राम (सतनाली), अनिकेश भारद्वाज (महेंद्रगढ़) शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
#newsharyana
