महेंद्रगढ़, 24 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
आज ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें आपसी मनमुटाव और पारिवारिक टूटन पर चिंता व्यक्त करते हुए महेंद्रगढ़ ब्राह्मण सभा के पुनः निर्वाचित प्रधान दिनेश वैद्य ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों को परिवारों में मेलजोल और समझौते की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अभिभावकों को समय देना आवश्यक है ताकि वे सही मार्ग पर बने रहें, क्योंकि समाज की सबसे बड़ी पूंजी बच्चे ही हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी कार्यकारिणी तन-मन-धन से विप्र समाज की सेवा में समर्पित रहेगी। वैद्य ने बताया कि समाज भवन निर्माण के लिए जहां भी भूमि की आवश्यकता होगी, वहां सहयोग लेकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर सभा के सचिव नरेश शर्मा, सह सचिव नरेश शर्मा, कॉलेजियम सदस्य रामचंद्र कौशिक, रामेश्वर दयाल, मुकुट बिहारी, मधुकर वशिष्ठ, नरेश शर्मा नंगल माला, ललित शर्मा, रमेश शर्मा, सतीश लाटा, परमानंद, लक्ष्मीकांत उर्फ कुकू, इन्द्रलाल शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#newsharyana
