आप सब भारतीय जनता पार्टी के सिपाही है : विधायक कंवर सिंह

महेंद्रगढ़ 24 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

आज नांगल सिरोहीमंडल की कार्यकारिणी की बैठक बाबा पूर्णमल गार्डन महेंद्रगढ़ में की गई।बैठक में मुख्य वक्ता विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव,जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव,पूर्व विधायक अटेली सीताराम यादव,मंजीत यादव,नांगल सिरोही मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार मौजूद रहे। नांगल सिरोही मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी वक्ताओं का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए।हमारी सरकार में गरीब से गरीब परिवार में रोजगार मिला है।हमारी सरकार बनने के बाद हमने 1,लाख 80 हजार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार दिया है और अभी पिछले दिनों हुए एग्जाम में 13 लाख युवाओं के द्वारा परीक्षा दी गई थी जिसको सरकार ने बड़े अच्छे तरीके से संचालित किया किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी।आप सब भारतीय जनता पार्टी के सिपाही है जो दिन रात संगठन के साथ मिलकर कार्य कर रहे है।

पानी की दृष्टि से हमारा इलाका सबसे पिछड़ा हुआ है यहां पर पानी 600/700 फीट पर पानी है हमने कोशिश की है हर जगह पर नहर के माध्यम से पानी पहुंचकर जमीनी जल सत्र को ऊपर लाया जा सके जिससे किसान की आय दोगुनी हो। हमारे द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि शहर में विकास कार्य पूरी गति से होते रहे जितने भी गांव से गांव को जोड़ने वाले रोड हैं कहीं भी पानी की समस्या है या कहीं पर भी बिजली की समस्या है सभी को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।बीजेपी सरकार द्वारा लाड़ो योजना को जल्द ही धरातल पर लाएगी।

मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी की सकारात्मक सोच के कारण दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति पर है और 2047 तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का काम हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंतिम रविवार को अपने मन की बात करते हैं आप 1 घंटे का समय निकालकर जरूर सुने।

जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने संगठनात्मक व बूथ स्तर पर अपने विचार साझा करे।बीजेपी का हर कार्यकर्ता अग्रणी है।पिछे हुए हरियाणा में सीईटी एग्जाम में बिना पार्टी के झंड़े से अपना योगदान दिया।जिससे समाज मे एक नया संदेश गया।हमारे कार्यकर्ता 24 घण्टे पार्टी की सेवा में तत्पर है।हमे पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मेलजोल बनाकर संगठन को मजबूत करने का काम करे।संगठन के साथ दिन रात मिलकर कार्य करते रहे।पूर्व विधायक अटेली सीताराम यादव ने कहा कि आने वाली 17सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हर स्कूल,अस्पताल,शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।इस सेवा पखवाड़ा के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तरह वृक्षारोपण किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर वृक्षारोपण करेंगे।इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान में जोड़ा जाएगा।

मंजीत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम हर बूथ लेवल पर सुनी जाती है ओर उसके बाद सरल पोर्टल पर फोटो अपलोड की जाती है।पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल महामंत्री राजेश यादव व सुरेंद्र सिंह,नागेंद्र कुमार,हेमंत यादव,मोहनलाल,कृष्ण सरपंच,सुरेंद्र यादव,प्रदीप लावन,राजेश मंडल मंत्री,अविनाश डाबला, परवीन नांगल सिरोही, अमित कुमार ,सुरेश,धर्मपाल, बाजीराव खातोद, संदीप,राजपाल बेरी,विधाधर आदि बीजेपी कार्यकर्ता मोजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top