एडवोकेट रेखा यादव बनी सहकार भारती की जिला उपाध्यक्ष

सहकार भारती की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

कनीना के कैलाश सोनी बने केंद्रीय सहकारी बैंक प्रमुख

महेंद्रगढ़, 24 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
सहकार भारती की जिला बैठक को लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से सहकारिता के हरियाणा प्रदेश महामंत्री सौरव भीष्म, प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रांत सम्पर्क प्रमुख सचिन महायच समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।जिसमें सहकार भारती के जिला महामंत्री डॉ अरविंद यादव ने इस अवसर पर जिला टीम की घोषणा की। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के रूप में नांगल चौधरी के रामबास निवासी सुरेंद्र सिंह व महेंद्रगढ़ निवासी एडवोकेट रेखा यादव, पाएगा निवासी सविन यादव, जिला सचिव के रूप में अरुण जोशी महेंद्रगढ़, दिनेश शर्मा नांगल हरनाथ, नरेश शर्मा बवानिया, जिला सहसचिव के रूप में अमित शर्मा नंगल नाथ, हिमांशु सोनी कनीना, रवि रामबास कोषाध्यक्ष के रूप में राकेश जी महेंद्रगढ़ रहेंगे, जिला आईटी प्रमुख सोनू जी, सहप्रमुख के रूप में राहुल वशिष्ठ रहेंगे महिला जिला प्रमुख के रूप में श्रीमती किरोस्ता यादव सिलारपुर अटेली, स्वयं सहायता समूह प्रमुख राजेश पड़तल, पैक्स प्रमुख सोहनलाल, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक प्रमुख कैलाश जोशी एवं सब्जी सहकारी सहकारी समिति प्रमुख लोकेश सैनी महेंद्रगढ़, श्रमिक सहकारी समिति जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण प्रजापत, जिला दुग्ध संघ लालचंद यादव इत्यादि की घोषणा की गयी।

प्रांत सम्पर्क प्रमुख सचिन महायचस ने भी नवदायित्व कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि नई टीम का जो गठन हुआ है वह सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के साथ मिलकर एवं पैक्स की संरचना तक कार्य किया जाएगा। जिले में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों को सहकारिता से जोड़ा जाएगा ताकि भविष्य में एक विस्तृत डाटा सहकारिता के पास हो और सामान्य जनमानस का किसी भी प्रकार से शोषण के विरुद्ध पुरजोर आवाज उठाई जाएगी।

प्रदेश के महामंत्री सौरभ भीष्म ने कहा कि प्रदेश में जिला ग्रामीण एवं शहरी विकास बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर हमारी प्रदेश एवं जिला टीम सहकारिता जनान्दोलन का पर्याय बनेगी। हम वंचितों की आवाज बनेंगे और उनके हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

जिला अध्यक्ष पारस शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा जो आप सभी पर जो विश्वास जताया है आशा है कि आप सभी उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे  जिले के प्रत्येक गांव तक सहकार भारती से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा गांव स्तर पर आने वाली समस्याओं को जिला केंद्रीय विकास लिमिटेड बैंकों के समक्ष रखकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जाएगी जो संगठन के विचार को गांव स्तर तक लेकर जाएंगे।

डॉ अरविंद यादव ने कहा कि हम जिला स्तर पर सहकारिता को मजबूत करेंगे और समाज में एक सहकार के रूप में एक बड़ा जनांदोलन का स्वरूप देंगे ग्रामीण आँचल तक सहकारिता को लेकर जाएंगे। इस अवसर पर जिलेभर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top