डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति, जोनावास (रजि. 00079) के ञिवार्षिक चुनाव संपन्न

सतीश कुमार बने प्रधान

महेंद्रगढ़, 24 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति, जोनावास के तत्वावधान में रविवार प्रातः 10:30 बजे समिति कार्यालय जोनावास में ञिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रधान नौताना और सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार यादव जोनावास की देखरेख में वर्ष 2025-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सभा के प्रारंभ में समिति के वर्तमान प्रधान राजकुमार ने वर्ष 2022 से 2025 तक की कार्यकारिणी का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसमें लेखा रिपोर्ट, ऑडिट रिपोर्ट, बैंक पासबुक, मेम्बरशिप रजिस्टर, दान रजिस्टर, संस्था का मूल रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर और अन्य सभी फाइलों का विस्तार से अवलोकन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने रिकॉर्ड को सही पाया।

इसके उपरांत सर्वसम्मति से बिना किसी विरोध के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी:

प्रधान सतीश कुमार, उपप्रधान राजकुमार चौहान, सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष – विनय जेई , मीडिया प्रभारी – विकास चौहान, मुख्य सलाहकार सत्यवीर सिंह, सदस्य विजय पाल प्रवक्ता व अन्य
सभा के दौरान पूर्व प्रधान राजकुमार ने समस्त रिकॉर्ड और लेखा-जोखा नए प्रधान सतीश कुमार को औपचारिक रूप से हस्तांतरित किया। नए पदाधिकारियों ने समाज व संस्था हित में कार्य करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और पारदर्शिता से दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी को सम्मान स्वरूप महापुरुषों के चित्र भेंट किए गए। इसके साथ ही नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रधान नौताना, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार चौहान, सत्यवीर सिंह टेलर मास्टर, विजयपाल प्रवक्ता, सतीश प्रधान, विनय जेई, नेकीराम वीसी, विकास चौहान वीसी, प्रदीप कुमार वीसी, पवन कुमार, राकेश कुमार, हर्षित चौहान, अजय फौजी, कबीर, ढोला, समीर, मुकेश, वंश सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top