महेंद्रगढ़, 23 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचोली में “तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर स्कूल की चुनौती” राष्ट्रीय मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसे विद्यालय के प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और समाज में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक राजेश झाड़ली, दीपक शर्मा और संदीप कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव के दिशा-निर्देशानुसार सभी स्कूलों में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू, गुटका और पान मसाला एक प्रकार का जहर है, जिनसे कैंसर और टीबी जैसी घातक बीमारियां होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन न करें और परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने तंबाकू से दूर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम रेबारी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी, सोनू, प्रवक्ता बबीता, अनीता, ममता, कर्मवीर, ज्योति डीपी, मा. राकेश, मनोज, दीपक, जितेंद्र सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#newsharyana
