बढ़ती उम्र के साथ विचारों में बदलाव एक स्वभाविक प्रक्रिया: अनिल मलिक

नारनौल, 25 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से राज्य स्तरीय परियोजना के तहत आज मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने कुल्ताजपुर रोड स्थित एमएलएस डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत किशोर विद्यार्थीयों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए जिला का पहला एवं हरियाणा राज्य का 182वां बाल सलाह, परामर्श एवं कल्याण केन्द्र स्थापित किया।

किशोरावस्था के बदलाव को समझने की जरूरत विषय पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए अनिल मलिक ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ विचारों में बदलाव एक स्वभाविक प्रक्रिया है। जरूरत इन बदलाव की सकारात्मक स्वीकृति की है। किशोर मन बेहद चंचल भावुक होता है। इसलिए विचारों को नियंत्रित करने की कला विकसित करना सीखें। मनोविज्ञानिक प्रेरणा शक्ति को बढ़ाकर परामर्श सेवाओं के महत्व को समझें और उनका लाभ उठाएं। सही तरीके से किशोर अवस्था के शारारिक परिवर्तन, भावनात्मक और जटिल सोच का विकास, व्यक्तिगत पहचान को निर्माण, सामाजिक कौशल और सम्बन्धो में बदलाव को समझकर आने वाली चुनौतियों से निपटने मे मदद मिलती है। इसलिए अपने बडे़-बुजूर्गाे, माता पिता और शिक्षकों से संवाद करते रहे और उनके जीवन अनुभव से सीखे। बढ़ती उम्र के साथ विचारों को सही दिशा देना जरूरी है। इंसान के विचारों की शक्ति परमाणु जैसी होती है। असीमित जो इंसानी जीवन और वास्तविकता को आकार देती है। विचार शक्ति से ही हम अपने कार्यों, निर्णयों और परिस्थितियों को प्रभावित कर सकते हैं। विद्यार्थी जीवन से ही अपने साकारात्मक विचारों को बढ़ावा देना शुरू करें। एकाग्रता का अभ्यास तथा आत्म अनुसासन जरूरी है। उच्च कोटि का साहित्य पढ़ें, सकारात्मक विचारधारा व उर्जावान प्रोत्साहन प्रदान करने वाले लोगों के साथ समय बिताएं।
परामर्शदाता नीरज कुमार ने कहा कि किशोरावस्था में अकसर मन विचलित होता है। मन भले कितना भी विचलित हो अपने अभिभावकों से खुलकर संवाद करें। हार्मोनल बदलाव व भावनात्मक विकास के प्रभाव में मन पर नियंत्रण की कला विकसित करेंगे तो काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य राजेश दुहन ने कहा की मनोविज्ञानिक परामर्श सेवाओं के मध्य नजर आज किशोर विद्यार्थीयों के साथ खुला संवाद निश्चित तौर पर सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा। कार्यक्रम में विशेष उपस्थित जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह, भूतपूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा राज्य बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य नीरज कुमार तक्ष मलिक के साथ पूनम शर्मा, राधा, आशिष यादव, उमेश भारद्वाज, अनुज शर्मा, डा. राजेन्द्र प्रसाद अरोडा व शिक्षक मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top