नारनौल, 26 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के दिशा निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज के मार्गदर्शन में आज तंबाकू निषेध पीढ़ी के तहत यदुवंशी शिक्षण निकेतन नारनौल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस मौके पर डायरेक्टर सुरेश यादव व प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें समाज में तम्बाकू छोड़ने का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलवाया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को यह संदेश देना है कि “तम्बाकू जीवन को नष्ट करता है, इसे त्यागना ही सच्चा स्वास्थ्य है।”
इस अवसर पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, स्लोगन एवं कविता प्रतियोगिताओं के माध्यम से तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा के प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर की प्राचार्य बिंदु यादव, राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी से डाईंग टीचर पंकज कुमार,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोरासी से डाईंग टीचर रेशम कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मौखुता से पीजीटी
दीपक यादव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोरियावास की पीजीटी
पूनम, राजकीय उच्च विद्यालय बापड़ोली से टीजीटी
अगेन्द्र कुमार ने निभाई।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन जिला जेआरसी समन्वयक टेकचंद यादव ने किया।
प्रतियोगिता में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के छात्रों ने प्रथम आदित्य स्थान प्राप्त किया।
#newsharyana
