महेंद्रगढ़,26 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कंवरलाल जांगिड़ के बेटे नवीन जांगिड़ का मंगलवार सुबह 3 : 00 हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नवीन जांगिड़ 40 वर्ष के थे और वे कंप्यूटर का कार्य करये थे। सोमवार की रात 8:00 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें रेवाड़ी एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां पर देर रात उनका निधन हो गया।
अचानक उनके चले जाने से शहर में शोक व्याप्त है। पिता कंवरलाल जांगिड़ शहर में 46 सालों से अपना क्लीनिक चलाते हैं। उनके बड़े भाई नितिन सरकारी अस्पताल में चिकित्सक है। आज उनके पैतृक गांव पाएगा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके 12 वर्षीय बेटे अर्णव ने मुखाग्नि दी।
उनकी शव यात्रा में डॉक्टर मेजर सूरत सिंह, डॉक्टर भूषण तिवारी, कोऑपरेटिव बैंक के सेवानिवृत्ति जनरल मैनेजर धनपत शर्मा, एडवोकेट महावीर सैनी, विजय बत्रा, राकेश बंसल, पूर्व पार्षद डॉ तरुण, अमित भार्गव, विनय खेडीवाला, डॉक्टर प्रदीप यादव, डॉक्टर अनिल, पूर्व सदर कानूनगो राजपाल, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा, बस्तीराम यादव, दिलीप शर्मा, कृष्ण यादव, राकेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर महिपाल जांगिड़ सहित गांव व शहर के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
#newsharyana
