जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी सौंपेंगे ज्ञापन

महेंद्रगढ़, 26 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के विरोध में प्रदेशभर के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालयों के सामने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास करेंगे। इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेताओं डा. राजेश ख्यालिया, शर्मिला देवी, डा. कपिल शर्मा, अमित बुरा और राममेहर वर्मा ने बताया कि 8 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर आश्वासन लिया गया था कि किसी को भी जियो फेंसिंग उपस्थिति दर्ज करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके कुछ अधिकारी लगातार गैर-कानूनी आदेश जारी कर रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि पहले ही बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू है, ऐसे में जियो फेंसिंग लागू करना अव्यावहारिक, गैर-कानूनी और निजता के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 7 सितंबर को अगला आंदोलन घोषित किया जाएगा।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top