सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सुनेंगे शिकायतें
नारनौल, 26 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 29 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 12 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि उपमंडल अधिकारी (ना.), नारनौल/अधीक्षण अभियंता/ कार्यकारी अभियंता/ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल/ कार्यकारी अभियंता नगर परिषद नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड नारनौल का एक, पुलिस अधीक्षक के दो, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद का एक, जिला राजस्व अधिकारी नारनौल/ कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) नारनौल/ तहसीलदार महेंद्रगढ़ का एक, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के दो, कार्यकारी अभियंता दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी निजामपुर का एक व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि नारनौल के वार्ड नंबर 21 का विपिन पाल शास्त्री, रविंद्र कुमार, सुमन व मंजू देवी, अटेली के वार्ड नंबर 12 का मुकेश, कुलदीप, मिंटू, गांव बसई का सुंदर, गांव गडानिया की ग्यारसी देवी, गांव कलवाड़ी का अमर सिंह जांगड़ा, मांडोला का राजबीर, लक्ष्मी नारायण, पंचायत डोहर कला का सरपंच व समस्त ग्रामवासी, जीएएमएस महेंद्रगढ़ का डॉ कंवरलाल जांगड़ा, वार्ड नंबर 1 रेलवे रोड महेंद्रगढ़ का वेद प्रकाश, गांव सुरानी का रामेश्वर दयाल, गांव बिगोपुर का सुभाष चंद, अशोक कुमार, रामचंद्र तथा गांव मिर्जापुर का संजय कुमार व रमेश कुमार का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
#newsharyana
