बचपन प्ले स्कूल एवं ओम साईंराम स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया गया

महेंद्रगढ़, 27 अगस्त (परमजीत सिंह/अमरसिंह सोनी)।
जवाहर नगर स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं श्री ओम साईंराम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद बच्चों ने झांकियां, गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए।

विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी व चेयरपर्सन निशा सैनी ने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता माने जाते हैं और यह पर्व जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। इस मौके पर विद्यालय संस्थापक शेर सिंह सैनी, प्राचार्या ज्योति शर्मा, हेड रूपाली अरोड़ा, उप प्राचार्या मोनिका दीवान सहित पूरा स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top