समाधान शिविर में कुल 68 शिकायतें आई अधिकतर का मौके पर ही किया समाधान
नारनौल, 28 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में आज नगराधीश डॉ मंगलसेन ने लघु सचिवालय में आमजन की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में कुल 68 शिकायतें आई इनमें अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया।
नगराधीश डॉ मंगलसेन ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का मौके पर ही समाधान करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित रहती है तो उस विभाग के अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#newsharyana
