महेंद्रगढ़ की नैसर्गिक संस्था में गुरु जम्भेश्वर विश्विद्यालय हिसार की योग विभाग छात्राओं ने की इंटर्नशिप

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय योग विभाग हिसार की छात्राएं आई इंटर्नशिप के लिए महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़, 28 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
स्थानीय स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट, बुचोली रोड़ महेंद्रगढ़ में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के योग विभाग से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्राएं संस्था के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. भंवर सिंह कसाना के मार्गदर्शन में एक महीने की योग और नेचुरोपैथी में इंटर्नशिप कर रही है।
इस अवसर पर संस्था की तरफ से एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी से योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ धर्मवीर यादव ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। डॉ धर्मवीर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला ऋषियों और योगी तपसियों की भूमि रहा है वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि यही है। महर्षि चवन ऋषि की तपोस्थली भी यही भूमि रही है। राजस्थान के कुठानियां गांव से आए डॉक्टर भंवर सिंह कसाना ने भी इसी भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाया और योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा से देश और दुनिया के हजारों लोगों को आरोग्य लाभ प्रदान किया।
योग और प्राकृतिक शिक्षा दोनों ही नैसर्गिक जीवन जीने की कला और विज्ञान है। योग और प्राकृतिक शिक्षा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं यानी योग के बिना प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा के बिना योग अधूरा है। इसीलिए आज स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, डिग्री, सभी कोर्सेज में योग के साथ प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ योग को अवश्य पढ़ाया जाता है।
हमारे सभी ऋषि, मुनि, साधु, संत योगी, आचार्य प्रकृति की गोद में रहकर ही योग साधना करते थे।

इसलिए योग की पढ़ाई के साथ साथ नियमित यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए।
विद्यार्थियों ने बताया कि संस्था के मुख्य चिकित्सक डॉ. भँवर सिंह और श्रीमती डॉ. कृष्णा कसाना के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
डॉ .भंवर सिंह कसाना ने बताया कि इससे पहले इंटर्नशिप के लिए यहां पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारनौल, गवर्नमेंट कॉलेज रेवाड़ी, आदि के विद्यार्थी भी यहां इंटर्नशिप के लिए पिछले कई वर्षों से आते रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रैक्टिकल ज्ञान से अवगत करवाना है ताकि भविष्य में ये इस चिकित्सा पद्धति के द्वारा लोगों को आरोग्यता प्रदान कर सके।
इंटर्नशिप के दौरान एक दिवसीय योग रिट्रीट की गई जिसमे च्यवन ऋषि की तपोस्थली ढोसी की पहाड़ी की यात्रा , फायरिंग रेंज और हनुमान मंदिर रघुनाथपुरा और ऐतिहासिक स्थल जल महल नारनौल की यात्रा की।
इंटर्नशिप के दौरान सभी योग छात्राओं ने विभिन्न रोगों केअनुसारअलग-अलग उपचार विधियों की जानकारी प्राप्त कर चिकित्सालय में विभिन्न रोगों के उपचार करवाने आए रोगियों का डॉ. कसाना के मार्गदर्शन में उपचार किया और इस दौरान अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानों का आयोजन भी किया गया साथ ही महेंद्रगढ़ जिले की अनेक धार्मिक एवं दार्शनिक स्थलों की यात्रा की गई और सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए संस्था में हर्बल वृक्षारोपण भी किया अंत में संस्था के प्रधान कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने सभी विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से इंटर्नशिप प्रमाण पत्र प्रदान किए व सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने अपने क्षेत्र समाज में इस नैसर्गिक चिकित्सा पद्धति से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top