राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर महिलाओं की खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित

बोरी दौड़ और निम्बू दौड़ कर दिया खेल गतिविधियों से जुड़ने का संदेश

नारनौल, 30 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा दूसरे दिन भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसके अलावा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत युवा केंद्र नारनौल के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में खातौद गांव के खेल प्रांगण में ग्रामीण महिलाओं की लोकल खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर महिलाओं ने खेल गतिविधियों पिट्ठू, निम्बू दौड़, पैरों में बोरी डाल कर दौड़, लंबी कूद में भाग लिया और फिट इंडिया शपथ ली।
खेल गतिविधियों में विजेता प्रतिभागियों को खेल सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया।
ये गतिविधियां श्रीमति हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की अध्यक्षा डॉ पवित्रा राव के सहयोग से किया गया।
डॉ पवित्रा राव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के रचनात्मक खेल गतिविधियों का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है जिसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संस्था लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। संस्था संयोजक माता बिमला देवी ने बताया कि महिलाओं को योग से भी जोड़कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ करने का प्रयास करेगी।
संस्था के सदस्य मनोज ने बताया कि बोरी दौड़ में सोनिया महेन्द्रगढ़ से, निम्बू दौड़ में अनिता खातौद से विजेता रही और उन्होंने महिलाओं को खेल दिवस मनाने कि महता के बारे मे अवगत कराया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top