सूबेदार मेजर (आंनरेरी कैप्टन) मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम 2 को

महेंद्रगढ़, 30 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
भारतीय सेना में 30 वर्ष 3 माह तक गौरवपूर्ण एवं अनुकरणीय सेवा देने वाले सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर 2 सितम्बर को गांव माजरा खुर्द (नजदीक पंचायत भवन, महेंद्रगढ़) में भव्य स्वागत समारोह एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।

समारोह की शुरुआत सुबह 8:15 बजे शिव मंदिर प्रांगण में स्वागत कार्यक्रम से होगी। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों द्वारा कैप्टन मुकेश कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों और सेना के जवानों के भी बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

स्वागत समारोह के उपरांत प्रसाद एवं सामूहिक भोज का आयोजन 11:15 बजे किया जाएगा। इस दौरान कैप्टन मुकेश कुमार की देश सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को वह युवाओं के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में यह रहेंगे वशिष्ठ अतिथि के रूप से उपस्थित
दयाराम यादव (पूर्व सक्रेटरी),
राम प्रसाद यादव, जगदेव यादव, डॉ. बिरेन्द्र सिंह,एडवोकेट बंशीलाल यादव (पूर्व बार प्रधान),
डॉ. रामपाल यादव,दिलेर सिंह यादव, बीर सिंह यादव, डॉ. मनीष यादव, डॉ स्वाति, राजेश यादव मास्टर, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, कैप्टन सुरेश कुमार, प्रेम प्रकाश यादव सहित कई अन्य रहेंगे उपस्थित।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top