नवीन शर्मा बने जिला रोहतक युवा मोर्चा भाजपा प्रभारी

महेंद्रगढ़, 5 सितंबर (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा के भतीजे नवीन शर्मा को रोहतक युवा मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर नवीन शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा तथा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का आभार व्यक्त किया।
जारी बयान में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गत 11 वर्षों में जनहित में किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाकर भाजपा को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top