महेंद्रगढ़, 5सितम्बर (परमजीत सिंह/कुणाल सिंह)।
महेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा शिक्षक दिवस बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया । हेडमास्टर रमेश कुमार झा ने बताया कि विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में बच्चों के द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पूजन से हुई । आयोजन के दौरान विद्यालयीन शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा गीत, नृत्य एवं लघुनाटिका की अद्भुत प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों के बीच अनेक प्रकार की खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों ने समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान कर शुभकामनाएँ दी।
#newsharyana
