नई अनाज मंडी अटेली का होगा जीर्णोद्धार : आरती सिंह राव

347.90 लाख की लागत से होंगे विभिन्न कार्य

अटेली,न्यूज हरियाणा (परमजीत सिंह/सीएस वर्मा)।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली नई अनाज मंडी में लगभग 347.90 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से किसानों, व्यापारियों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि मंडी में आंतरिक सड़कों एवं सर्विस रोड की विशेष मरम्मत कराई जाएगी, जिससे सफर और यातायात सुगम बनेगा। साथ ही बाउंड्री वॉल की मरम्मत करके मंडी परिसर को और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में मंडी परिसर में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की व्यवस्था की जाएगी। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त पंप चैम्बर व कलेक्टिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा ताकि पानी संचयन और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में दो मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इससे मंडी का सौंदर्यीकरण भी होगा और लोगों को सुविधाजनक प्रवेश द्वार उपलब्ध होगा।
मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। अटेली अनाज मंडी में होने वाले इन कार्यों से स्थानीय किसानों व व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और मंडी की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top