नारनौल, 10सितम्बर (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
जिला महेंद्रगढ़ के एलपीजी गैस संगठन ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार ने आज लघु सचिवालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को 23 हजार रुपए की सहायता राशि दान की। यह राशि विशेष रूप से बाढ़ पीड़ितों के लिए है।
उन्होंने यह दान आज नगराधीश डॉ. मंगलसेन को सौंपा।
इस अवसर पर अमित कुमार ने कहा कि यह हमारा मानवीय कर्तव्य है कि हम मुश्किल की घड़ी में अपने पड़ोसी राज्यों के लोगों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एकजुटता बहुत ज़रूरी है।
इस नेक पहल के लिए संगठन ने हरियाणा सरकार की भी सराहना की जिसने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से ही समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है।
#newsharyana
