थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने आग लगाने के मामले में घोषित पीओ को पकड़ा

महेंद्रगढ़,10 सितम्बर (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के दिशा–निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर को पकड़ने के लिए समय–समय पर स्पेशल अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत महेंद्रगढ़ पुलिस के थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते एक पीओ को गिरफ्तार किया है। थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम ने एक पीओ विकास वासी बचीनी को पकड़ने में सफलता पाई है, आरोपित आग लगाने के मामले में पीओ था। आरोपित के खिलाफ 2022 में आग लगाने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ ओर अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपित को आग लगाने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया था। इसके बाद मामलों की कार्रवाई कोर्ट में चली, आरोपित कोर्ट की पेशियों से नदारद रहने लगा। जिसे न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top