महेंद्रगढ़, 22दिसंबर (सुशील शर्मा)।
ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान महावीर प्रसाद शर्मा भांडोंरिया के 73 वर्षीय बड़े भाई राम निवास शर्मा ( मुनिम जी ) का शुक्रवार (19-12-2025)को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भांडोर नीची में किया गया। अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राम निवास शर्मा धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा उनके पैतृक गांव भांडोर नीची 30 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
