विश्व रिकॉर्ड विजेता बने गांधीनगर के डॉ गुलाब चंद पटेल

गांधी नगर,25 दिसंबर(न्यूज हरियाणा)।
विश्व के – 35 देशों के 3970 प्रतिभागियों ने किया था काव्यपाठ।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर ’के हिंदी गुजराती साहित्यकार डॉ गुलाब चंद पटेल जी का नाम इंडिया विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कर उन्हें संस्था द्वारा ‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
विद्या प्रकाशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संस्थापक आ. बादल गाज़ीपुरी, संरक्षक आ.पंकज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री मातृका बहुगुणा व सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने कवयित्री सुखमिला अग्रवाल ‘भूमिजा’ जी को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन में सहभागिता कर विश्व रिकॉर्ड में गांधीनगर शहर के कवि डॉ गुलाब चंद पटेल ने शहर का नाम विश्व पटल पर आलोकित किया।
यह कवि सम्मेलन 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक अनवरत 400 घण्टे चला था। जिसमें विश्व के 35 देशों के कवियों सहित कुल 3970 कवियों ने प्रतिभाग किया था। अनवरत 400 घण्टे चलने वाले इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा विश्व रिकार्ड में दर्ज़ किया गया है।
डॉ पटेल को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5 25 से अधिक सम्मान एवम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
डॉ गुलाब चंद पटेल जी को गुजरात गवर्नमेंट की ओर से संत कबीर साहित्य अवार्ड रुपये एक लाख की धनराशि के साथ प्रदान किया गया है ।
इस वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, अमेरिका के स्थानीय चैनलों पर भी किया गया था। विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन का रिकॉर्ड बुलंदी संस्था के नाम पिछले वर्ष 207 घण्टे दर्ज था बुलंदी संस्था ने इस वर्ष 400 घण्टे अनवरत कार्यक्रम चला अपना ही रिकार्ड तोड़ कर नया विश्व कीर्तिमान बना दिया है।
डॉ गुलाब चंद पटेल जी को खम्भोंलज साहित्य सेवा संस्था के अध्यक्ष श्री डॉ शैलेष वाणीया जी द्वारा अभिनंदन दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top