Saturday, June 28, 2025
Homeक्राइमकंपनी के करोड़ों रुपए लेकर कर्मचारी फरार

कंपनी के करोड़ों रुपए लेकर कर्मचारी फरार

आगरा,29 दिसंबर(ब्यूरो)।
नगर में कैश कलेक्शन करने वाली प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी एक करोड़ 37 लाख रुपए बोरी में भरकर फरार हो गया। कर्मचारी हर दिन कैश जमा कराने बैंक जाता था। मंगलवार को भी वह बैंक तो पहुंचा लेकिन कैश नहीं जमा किए। कंपनी के अधिकारी के पास शाम तक जब बैंक का मैसेज नहीं आया तो मैनेजर ने कर्मचारी को फोन लगाया। फोन स्विच ऑफ था। CCTV कैमरे चेक किए गए तो कर्मचारी बोरी में रुपए लेकर फरार होता नजर आया।
सिकंदरा में ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है। यह कई बड़ी कंपनियों में कैश कलेक्शन का काम करती है। हर दिन के कैश को रकाबगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराया जाता है। इसी कंपनी में सदर सुल्तानपुरा निवासी विवेक चार साल से काम कर रहा है।
विवेक पर ही कैश बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी है। कंपनी के मैनेजर शिशुपाल यादव ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे विवेक ऑफिस से बक्से में 1.37 करोड़ रुपए लेकर बैंक के लिए निकला। गाड़ी में विवेक के अलावा चार अन्य सिक्योरिटी गार्ड भी थे। कैश और विवेक को बैंक में छोड़ सुरक्षाकर्मी वापस सिकंदरा स्थित कंपनी के कार्यालय आ गए।

नहीं दी सूचना, तब हुई चिंता।

मैनेजर ने बताया कि विवेक कुमार हर दिन कैश जमा करने के बाद उन्हें फोन पर सूचना दे देता था। लेकिन, मंगलवार को विवेक ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। शाम तक जब विवेक ऑफिस नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने विवेक को कई बार फोन लगाया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद उन्होंने बैंक में कॉल कर जानकारी की तो पता चला कि विवेक ने कैश जमा ही नहीं किया। इतना सुनते ही मैनेजर के मानो होश उड़ गए।

CCTV में कैद हुआ कर्मचारी।

बैंक मैनेजर ने कर्मचारी द्वारा 1.37 करोड़ रुपए लेकर फरार होने की जानकारी पुलिस को दी। इतनी बड़ी रकम लेकर फरार होने की सूचना पर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने बैंक के CCTV कैमरे चेक किए तो कर्मचारी बक्से में से रुपए निकालकर अपने बोरी में रखता दिख रहा है। वह सारी रकम को बोरी में भरकर बाइक से फरार हो गया। इस संबंध में बैंक मैनेजर ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गईं।

SP सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। CCTV कैमरे भी चेक किए गए हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इन कंपनी का होता है कैश कलेक्शन।

ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टोरेंट पावर, वीआई, डीएचएल, ब्लूगरट आदि कंपनियों के कैश कलेक्शन का काम करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments