स्वतंत्रता सेनानी की पुत्रवधु का आकस्मिक निधन

महेंद्रगढ़,2जनवरी(सुशील शर्मा)।
के स्वतंत्रता सेनानी पंडित मुरलीधर शास्त्री के सबसे छोटे पुत्र योगेश वशिष्ठ की 62 वर्षीय पत्नी सीमा देवी का 29 दिसम्बर को आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत सीमा देवी अपने पूर्वजों से विरासत में मिली हिन्दू संस्कृति को पालन करने वाली बड़ी ही धार्मिक विचारों की महिला थी। वे धर्म कर्म में पूरी तरह से रुचि रखते हुए हिंदू रीति रिवाजों को सम्पन्न करवाने में सभी महिलाओं को जागृत करती रहती थी। उनके पति योगेश ने बताया कि वे इस कड़ाके की सर्दी में भी कार्तिक मास में सुब्ह चार बजे स्नान आदि करके पूजा पाठ करती थी।
उनके निधन पर नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियो ने शोक प्रकट किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top