Monday, June 30, 2025
Homeदेशमकान में लगी आग जान बचाने के लिए महिला तीसरी मंजिल से...

मकान में लगी आग जान बचाने के लिए महिला तीसरी मंजिल से कूदी

नवादा,16जनवरी(न्यूज हरियाणा)।
नवादा में एक 4 मंजिला मकान में भीषण आग लग गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। आग लगने की इस घटना में 3 मंजिल पर से एक महिला अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद गयी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला नवादा जिले की कादिरगंज बाजार का है। जहां बताया जाता है कि सुरेंद्र केसरी के मकान में अचानक आग लग गयी। घरेलू सामान, आभूषण, कपड़े आदि भी आग की भेंट चढ़ गए। आग बुझाने के प्रयास में परिवार के कई लोग झुलस गए। परिवार के लोगों के साथ एक महिला ने मकान की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई हैं।
दमकल की 2 गाड़ियों से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हैं। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की चार मंजिला मकान में परिवार के सभी लोग देर शाम बैठे थे। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट लगा और पूरे मकान में आग लग गयी। आज इतनी भयंकर थी कि कपड़ा की दुकान में भी आग पकड़ लिया। लगभग 50 लाख रुपया का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि मकान में 7 लोग थे। किसी तरह के लोग तो बाहर निकल गए। लेकिन एक महिला नहीं निकल पाई तो वह खिड़की से सीधा नीचे कूद गई। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है। जबकि आग इतनी भीषण थी कि आग में नीचे की मंजिल छोड़ ऊपर की तीनों मंजिल जलकर राख हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments