महेंद्रगढ़ के गांव में मां-बेटे को मारने की कोशिश,मां की मृत्यु,बेटा आईसीयू में भर्ती

महेंद्रगढ़,22जनवरी(शैलेन्द्र सिंह)।
सब डिवीजन के गांव छाजियावास में ससुराल पक्ष पर महिला को जहर देकर मारने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। ​​​​​​​रेवाड़ी के गांव राजपुरा निवासी निशांत ने बताया कि उसकी बहन की शादी छाजियावास में ललित के साथ 2014 में हुई थी। शादी के बाद बहन सपना को लगातार परेशान किया गया। सपना के एक (8) साल का बेटा व (3) साल की बेटी है। दोनों बच्चों को पालन पोषण उनके घर पर ही हुआ है।
ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान करते थे। कुछ दिन पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। उस दौरान पंचायत में समझौता हो गया था। बावजूद इसके सपना के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। निशांत ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम लगभग 4 बजे उसकी बहन सपना के साथ ललित, ससुर शेर सिंह व सास संतोष ने मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने उसकी बहन सपना और भांजे अंकुश को जहर पिला दिया। जिसमें उसकी बहन की मौत हो गई और भांजा अंकुश ICU में भर्ती है।
पुलिस तहकीकात कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top