श्री मोदाश्रम समिति ने शोक सभा कर पूर्व प्रधान लाला मदन लाल जी सोलूवाले को दी श्रदांजलि

महेंद्रगढ़,12मार्च(सुशील शर्मा)।
श्री मोदाश्रम समिति ने रविवार को मोदाश्रम प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित कर कर पूर्व प्रधान लाला मदन लाल जी सोलूवाले को श्रदांजलि दी। मोदाश्रम समिति के संयुक्त अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी व सुधीर दीवान ने बताया कि महेंद्रगढ़ रत्न लाला मदन लाल जी सोलूवाले  1980 से 1990 तक मोदाश्रम समिति के प्रधान रहे। जंहा उन्होंने शिवालय के बहार के बरामदे का निर्माण करवाया। मैन गेट बनाने के साथ साथ वंहा के शमशान घाट में टीन शेड आदि लगवाकर संस्था को काफी मजबूत बनाया। तीन साल तक कावड़ शिविर लगाया और कावड़ियों की सेवा के लिए लोगो को प्रेरित किया। शिवरात्रि पर मंच लगाकर लोगो का अभिवादन कर मंदिर में सहयोग के लिये उनको प्रेरित करने का कार्य शुरू करवाया जिससे संस्था को काफी चंदा प्राप्त होने लगा। उनके जाने से महेंद्रगढ़ नगर को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके द्वारे किये गये कार्य हमेशा हमे प्रेरणा देते रहेंगे।
इस सभा मे मोदाश्रम समिति के संयुक्त अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी व सुधीर दीवान, अशोक बुचोली, शेर सिंह सैनी, महाबीर भांडोरिया, नरेश शर्मा, जयसिंह सोनी, ओमप्रकाश वर्मा, राधेश्याम दिल्लीवान, अशोक यादव, नरेश जोशी, कुलदीप शर्मा,बिल्लू यादव व सुशील बिढाट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top