प्रोफेसर रामबिलास शर्मा से आशीर्वाद लेने पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव

महेंद्रगढ़,11मई(सुशील शर्मा)।। पहरावर गांव की जमीन गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पहरावर गांव की जमीन गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को देने पर माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहाकि पहरावर की जमीन पर गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा सामाजिक हित की संस्था खोलना चाह रही है और इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने इस जमीन को को दिया गया है।
वीरवार को महेंद्रगढ़ के नवनियुक्त भाजपा ज़िला अध्यक्ष दयाराम यादव पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि वे पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आशीर्वाद लेने उनके निवास जयराम सदन पर पहुंचे है उनके मार्गदर्शन में पूरे जिले में भाजपा के संगठन का काम करके जिले की चारो सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य, विश्वनाथ मिश्रा, पूर्व नपा प्रधान रमेश बोहरा, अजय खेड़की, चंगाराम खेड़की सहित अनेको कार्यकर्ता मौजदू थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top