महेंद्रगढ़ में 11 व 12 अप्रैल को श्री सालासर बालाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह तथा विशाल मेले का आयोजन #newsharyana

महेंद्रगढ़, 10 अप्रैल(शैलेंद्र सिंह).
नगर के श्री गोपाल गौशाला बुचियावाली धाम पर नवनिर्मित मन्दिर में भव्य जागरण, श्री सालासर बालाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह व विशाल मेला 11 व 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
       इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधान प्रवीन दिवान ने बताया कि  जिला महेन्द्रगढ़ में पहली श्री सालासर बालाजी की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, श्री गोपाल गऊशाला बुचियावाली धाम, डुलाना रोड़, महेन्द्रगढ़ में होने जा रही है। इस उपलक्ष्य में श्री गोपाल गऊशाला के प्रांगण में भव्य जागरण, कलश यात्रा के साथ-साथ भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने सभी भक्तजनों से निवेदन किया कि आप सभी अपने परिवार एवं अपने ईष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम पहुंचकर धर्म लाभ उठावें व मेले की शोभा बढ़ायें। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल शुक्रवार को भव्य जागरण रात्रि 8:15 बजे व आरती रात्रि 12:15 पर की जाएगी, वहीं 12 अप्रैल को कलश यात्रा  प्रात: 8:15 व मूर्ति स्थापना प्रात: 11:15 बजे की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय अग्रवाल, भारत खुराना, दिलिप गोस्वामी, जसमेर चौधरी, गोविंद चावला हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top