Thursday, June 19, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

महेंद्रगढ़, 6 जून (शैलेन्द्र सिंह/परमजीत सिंह)।
-कुलपति ने किया पौधारोपण

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने विश्वविद्यालय के ट्रांजिट ऑफिस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0‘ अभियान की शुरुआत की। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का उल्लेख करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण का हटाने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक है कि  हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रकृति संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कुलपति के संदेश का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ की थीम का भी उल्लेख किया और सभी सहभागियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना अनुभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान में डॉ. रणबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता गौरव शर्मा, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता महेश भारद्वाज व रवि नारायण सहित विश्वविद्यालय के सहभागी उपस्थित रहे।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments