भूखे को भोजन व प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य

महेंद्रगढ़, 8 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए धौली गांव के बच्चों की एक टोली ने ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी को गांव धौली में छबील लगाकर राहगीरों को मीठे व ठंडे पानी का शरबत पिलाया। टोली के सदस्यों रोनक,शिवम, दीक्षित यादव, ओमपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, युवराज शर्मा, लक्ष्य, कुनाल, सन्नी,रजत, भूपेंद्र व विकास आदि ने बताया कि उन्होंने आपस में पैसे इकट्ठे करके सुबह से ही गांव के मंदिर के पास राहगीरों, सरकारी स्कूल के बच्चों व ग्रामीणों को ठंडे पानी का शरबत पिलाकर पुण्य का कार्य किया। जब बच्चे स्कूल में ठंडा पानी पिलाने पहुंचे तो उन से सुजान बाबूजी ने पूछा कि यह पुण्य का कार्य कौन कर रहा है। तो उन्होंने बताया कि सर हम 10-15 बच्चे मिलकर कर रहे है। उन्होंने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप बहुत ही पुण्य का कार्य कर रहे है। इस परोपकार का आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top