एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” नशा मुक्ति एवं एड्स उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महेंद्रगढ़,9 जून(परमजीत सिंह)।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला एवं डॉ. सतीश जिला योग कॉर्डिनेटर के कुशल दिशा-निर्देशन में आज हुडा पार्क महेन्द्रगढ़ में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”, नशा मुक्ति एवं एड्स उन्मूलन विषयों पर योग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुमन (नोडल अधिकारी) एवं सुनील देवी (आयुष योग सहायक) ने प्रातः योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. सुमन ने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया।
डॉ. सुमन ने बताया कि नशा मानव जीवन के स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन एवं भविष्य दोनों के लिए घातक है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है ताकि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का संकल्प साकार हो सके।
आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं योग साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस को नशे से दूर रहने, प्रकृति के संरक्षण एवं एड्स जैसी बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित करना था।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top