हरियाणा राज्य का योग दिवस के लिए डॉ भंवर को संयोजक बनाने पर विधायक कंवर सिंह ने दी बधाई

महेंद्रगढ़ 14 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु डॉ. भंवर सिंह को हरियाणा राज्य का संयोजक बनाया गया है।
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन, सूर्या फाउंडेशन और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हरियाणा राज्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और योग संगम कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
इस योग अभियान को सफल बनाने के लिए डॉक्टर भंवर सिंह को महेंद्रगढ़ के माननीय विधायक  कंवर सिंह ने उन्हें बधाई दी व आगे होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रुप में जानकारी लेकर अपनी विधानसभा से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और इस कार्यक्रम को मिलजुल कर सफल बनाने के लिए जिले के योग शिक्षकों और अपने कार्यकर्ताओं को भी इसमें भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिले के संयोजक सहसंयोजक और ब्लॉक कन्वीनर की भी नियुक्ति की गई।
इस अवसर पर कला शिक्षक संदीप योगी को महेंद्रगढ़ जिले का संयोजक बनाया गया।
नारनौल से योगाचार्य नितिन, डॉ.रिना अटेली से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और विजयपाल सीहमा से  डॉ सुरेंद्र, डॉ.रोहताश आर्य और डॉ.मनीष, कनीना से मनजीत कुमार व आकाश गुर्जर बागोत सतनाली से सुमन देवी, गोपीराम नागंल चौधरी से और निजामपुर से  ब्लॉक कन्वीनर की जिम्मेदारी दी गई।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top