Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाजन्मदिन पर पौधारोपण कर मेघोत बिंजा में किया एक पेड़ मां के...

जन्मदिन पर पौधारोपण कर मेघोत बिंजा में किया एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज

नारनौल, 13 जून(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
मेरा भारत युवा केंद्र व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गांव मेघोत बिंजा के खेल परिसर में आज रिटायर्ड लेक्चरर लीलाराम सुपौत्र कनिष्क कैलोरिया के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कनिष्क को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
भारत सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संपूर्ण राष्ट्र पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ मुहिम में सहभागिता दर्ज करवा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। पेड़ ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य है। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को 90 पौधे वितरित कर लोगों को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ दिलवाई।
कनिष्क के पिता सहायक आचार्य सुभाष कैलोरिया ने ऐसे अवसरों पर पेड़ पौधे लगाए जाने की परम्परा शुरू करने पर बल दिया।
इस अवसर पर लेखाकार महेंद्र, हेडमास्टर रामनिवास, माया देवी, रमेश, मनजीत, लवेश, पियूष, मोहित, सौरव, उत्तम, दिशा, पर्व व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित हुए।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments