ग्रामीणों ने गतिरोधक को लेकर जताया रोष, साईन बोर्ड लगाने की उठाई मांग

महेंद्रगढ़, 18 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
कनीना रोड पर स्थित गांव झगड़ोली में सड़क पर बनाए गतिरोधक फिर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे है। संबंधित विभाग द्वारा गतिरोधक को लेकर ऐसा कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया हैं कि जिससे दूर से आता हुआ वाहन चालक बने उस स्पीड ब्रेकर का अंदाजा लगा सकें। इससे परेशान कुछ ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर खड़े होकर प्रशासन के विरुद्ध रोष जताया हैं। ग्रामीण हेम सिंह सिरोहा, सूबेदार ताराचंद, राजेंद्र पंच, धांधू सिंह, रघुवीर भाटिया, राजवीर, भगवानी, विमलेश देवी, शारदा, विद्यया, ताराचंद, संजय, सुभाष, रतन सिंह, महावीर सिंह, जगदीश ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर बीती तीन फरवरी को पूर्व सूबेदार ताराचंद के 16 वर्षीय पोते को एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा जबरदस्त टक्कर लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद हुई मौत

उसके बाद विभाग द्वारा हुए इस हादसे के आसपास दो स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे, जिस पर आज तक कोई भी ऐसा साइन नहीं दिया गया, जिससे दूर से आता हुआ वाहन चालक बने उस स्पीड ब्रेकर का अंदाजा लगा सके, क्योंकि उसके आसपास ना तो कोई साइन बोर्ड लगाया गया और ना स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी लगाई गई। जिसकी वजह से अभी भी वहा छोटे-मोटे हादसे होते रहते है और किसी बड़े हादसे का भी खतरा बना रहता है।


अपने खर्चे पर लगवाए रिफ्लेक्टर

ग्रामीण हेम सिंह सिरोहा ने इस हादसे के बाद अपने स्वयं के खर्चे पर बने स्पीड ब्रेकर के आसपास छह सोलर ब्लिंकर और 20 रिफ्लेक्टर राहगीरों के वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से लगवाई थी, जिस पर उनका लगभग 10 हजार रुपये की लागत  आई थी। उनका कहना है कि रात्रि के समय छोटे-मोटे कई हादसे हो चुके हैं, यदि प्रशासन द्वारा जल्द इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
जब इस बारे में विभाग के जेई अनिल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द इस कार्य को करवाया जाएगा।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top