यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच वार्ता पर की टिप्पणी

लखनऊ,18 जून(ब्यूरो)।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच टेली-वार्ता पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कहा, “अब इन्हें यह बताना पड़ रहा है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच आधे घंटे बात हुई। यह बताने की आवश्यकता नहीं होती। यह समाज, देश दुनिया खुद जान जाएगी कि आपकी बातें हुई और क्या बातें हुई लेकिन अगर बताना पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि सफाई देना पड़ रहा है। इनके लोग सफाई दे रहे हैं दूसरी ओर पाकिस्तान के आसिम मुनीर को डोनाल्ड ट्रम्प लंच पर बुला रहे हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि वे किसे ज्यादा महत्व दे रहे हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top