भुवनेश्वर,18जून(ब्यूरो)।
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा, “गोपालपुर की घटना से पूरा देश शर्मसार है। 20 साल की महिला अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी, तभी 10 लोगों ने उसका बलात्कार किया। अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, कल ही मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के क्योंझर में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। यह सरकार सुभद्रा योजना की बात करती है…इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आज हम मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने आए हैं।
#newsharyana
