महेंद्रगढ़,19जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ रजिस्टर्ड की चुनाव प्रक्रिया जारी रखने के लिए ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की।उपायुक्त से मिलने वालों में कॉलेजियम सदस्य,समाज के गणमान्य लोग, निवर्तमान प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य शामिल रहे। उन्होंने चुने गए 39 कॉलेजियम मेंबर्स में से बहुमत संख्या में हस्ताक्षर युक्त एक पत्र उपायुक्त महेंद्रगढ़ को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त महेंद्रगढ़ को बताया कि ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ रजिस्टर्ड के चुनाव की प्रक्रिया संवैधानिक तरीके से दो महीने से चली हुई है। तीन समाचार पत्रों में इस चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी तिथि अनुसार प्रकाशित करवा दी थी। जिसमें नियमअनुसार कॉलेजियम के सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 39 कॉलेजियम सदस्यों में से 36 कॉलेजियम मेंबर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।केवल तीन कॉलेजियम वार्डों में चुनाव हुए।यह पूरी चुनाव प्रक्रिया बहुत शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से पूर्ण हुई है।इस चुनाव प्रक्रिया पर किसी की कोई आपत्ति या कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।समाज निर्विरोध रूप से प्रधान और कार्यकारिणी बनाने के पक्ष में कोशिश कर रहा है।अब केवल कार्यकारिणी और प्रधान का चुनाव बाकी है। जिसका चुनाव चुने हुए कॉलेजियम सदस्य करेंगे। प्रधान व कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि भी घोषित हो चुकी थी। ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों और चुने हुए बहुमत संख्या में कॉलेजियम के सदस्यों का मत है कि समाज निष्पक्ष और निर्विरोध चुनाव करवाना चाहता है।कुछ चार-पांच व्यक्ति समाज की इस निष्पक्ष और निरपेक्ष तरीके से चली हुई चुनाव प्रक्रिया को रोकने के लिए शिकायत कर रहे हैं। कॉलेजियम सदस्यों का बहुमत चुनाव करवाने के पक्ष में है। बहुमत कॉलेजियम सदस्यों ने हस्ताक्षर करके चुनाव प्रक्रिया जारी रखने के संबंध में जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटीज नारनौल, राज्य रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज पंचकूला, इसी विभाग के कैबिनेट मंत्री नरबीर यादव और उपायुक्त महेंद्रगढ़ को भी दे दिया है। सभी कॉलेजियम सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों ने मांग की है कि ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के चुनाव स्थगित नहीं किए जाएं। चुनाव प्रक्रिया पूरी करके समाज को नए प्रधान और कार्यकारिणी के साथ काम करने का मौका दिया जाए ताकि समाज उत्थान के कार्य हो सके।
यहां यह बताना भी आवश्यक है कि समाज के दो-तीन लोग जो इसी चुनावी प्रक्रिया से चुनाव जीतकर कॉलेजियम मेंबर बने हैं।उन्होंने इस पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया पर चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान कोई शिकायत या आपत्ति दर्ज नहीं की।अब कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के लिए समाज की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करवाने के लिए शिकायत दे रहे हैं।चुनाव अधिकारी को बदलने के लिए भी उन्होंने शिकायत दी है जबकि इस चुनाव अधिकारी की देखरेख में उन्होंने चुनाव जीता है। आज समाज में कुछ लोगों द्वारा चुनावी प्रक्रिया रुकवाए जाने के कारण काफी गुस्सा है।जबकि समाज का बहुमत शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनावीं प्रक्रिया जारी रखना चाह रहा है। कुछ व्यक्तियों ने यह भी बताया कि उनके पक्ष का प्रधान नहीं बन पा रहा है इसी वजह से वह चुनाव को को आने के लिए शिकायत बाजी कर रहे हैं।यहां यह बताना भी आवश्यक है कि निष्पक्ष और निरपेक्ष भाव से चल रही चुनाव प्रक्रिया को कुछ दिन के लिए चार-पांच लोगों ने स्थगित करवा दिया गया है।जिला रजिस्ट्रार फर्मज एंड सोसाइटीज नारनौल के द्वारा सुनवाई की जा रही है।उपायुक्त महेंद्रगढ़ से मिलकर समाज के लोगों ने चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने के लिए पत्र दिया है। उपायुक्त महेंद्रगढ़ में शीघ्र संज्ञान लेकर चुनाव करवाने का आश्वासन दिया है।
#newsharyana