समाधान शिविर में आई‌ 87 शिकायतें

नारनौल, 19 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में आज लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में कुल 87 शिकायतें आई।
अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में जो भी शिकायतें आती हैं उनका मौके पर ही निपटान करें। उन्होंने कहा कि शिविर में अब तक बिजली, पानी, पेंशन, भूमि रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा और अन्य विभागों से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। कई बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण इस सुविधा से लाभ उठा चुके हैं और प्रशासन की इस व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।
इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top