रोजगार मेले में 45 छात्रों को मौके पर ही दिया चयन पत्र

नारनौल,19 जून(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
हरियाणा सरकार स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है। इसी कड़ी में वीरवार को जिला रोजगार कार्यालय एवं रोजगार समन्वय कमेटी की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया। रोजगार मेला में 187 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 83 छात्रों को चिन्हित किया तथा 45 छात्रों को मौके पर ही चयन पत्र जारी कर दिए गए। युवाओं ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया।
अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार देने के लिए इस प्रकार के रोजगार मेला का आयोजन किया जाता रहता है। युवाओं को इस प्रकार के रोजगार मेला में भाग लेना चाहिए। उन्होंने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बधाई दी।
जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, इंटर इंस्टीट्यूशनल कंप्यूटर सेंटर, फ्रीडम एम्प्लायबिलिटी एकेडमी, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई बैंक, नारनौल नव ज्योति बायो फर्टिलाइज़र, जी-4एस, सिक्योर सॉल्यूशन लिमिटेड गुरुग्राम, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन इंडिया गुरुग्राम, एआरजीएल मानेसर व जय भारत मारुति गुरुग्राम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र कुमार के अलावा कार्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top